नारायणपुर

दीयों से रोशन हुआ नारायणपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ से गूंजा सेवा का संदेश

चौक-चौराहों से मंदिरों और अटल परिसर तक दीप प्रज्ज्वलन; ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने निभाई सहभागिता

नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नारायणपुर जिले में गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। राज्य स्तर पर भी 17 सितंबर को सभी जिलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई थी और नारायणपुर के लिए मंत्री केदार कश्यप को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नामित किया गया था।

नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर भी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। दीपों की रोशनी से कई स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

सुभाष चौक से अटल परिसर तक जले दीप

नगर में सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, हनुमान मंदिर, अटल परिसर, जगदीश मंदिर एवं बखरूपारा चौक सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

वहीं जिले के ग्रामीण अंचलों में भी बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।

‘सेवा और जनकल्याण का संकल्प है आशीर्वाद का दीया’

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश का संदेश देता है। इसी तरह समाज में सकारात्मकता, भाईचारे और एकता का प्रकाश फैलाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

नगर से गांव तक दिखी कार्यकर्ताओं की भागीदारी

कार्यक्रम के दौरान नगर के प्रमुख स्थानों पर दीपों की कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर परिसरों और चौक-चौराहों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर हुए आयोजनों में भी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। इससे अभियान को नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास दिखाई दिया।

जनसेवा से जोड़ने का संदेश

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। दीप प्रज्ज्वलन को सेवा, सकारात्मकता और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया।

नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में केदार कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button