नारायणपुर

भारी बारिश के बीच नारायणपुर पुलिस का अलर्ट, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

बंद पुल-पुलिया और डूबे रास्तों को पार नहीं करने की सलाह, आपात स्थिति में 112 या पुलिस कंट्रोल रूम से करें संपर्क

नारायणपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नारायणपुर पुलिस ने आमजन के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

पुलिस ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान नदियों, डूबे हुए रास्तों, बंद पुल-पुलियों तथा पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसी भी स्थिति में प्रशासन द्वारा बंद किए गए मार्ग को पार करने का प्रयास न करें।

⚠️ इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • खतरे वाली जगहों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
  • बिजली के तारों और विद्युत पोल से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
  • भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • बंद पुल-पुलिया या पानी से डूबे रास्तों को पार न करें।
  • मौसम और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।
  • जरूरतमंद लोगों की मदद करें और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।

🆘 आपात स्थिति में यहां करें संपर्क

किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नारायणपुर पुलिस कंट्रोल रूम के 9479194299 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।

नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश और बाढ़ के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button