नारायणपुर

एनएच-130डी पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती

बेनूर-भाटपाल के बीच निर्माणाधीन सड़क का लिया जायजा, दुरुस्तीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

नारायणपुर, 1 अक्टूबर। कलेक्टर नम्रता जैन ने बुधवार को बेनूर से भाटपाल के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130डी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण एवं दुरुस्तीकरण कार्य की प्रगति का मौके पर जायजा लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता और वर्तमान स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर दुरुस्तीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया।

आवागमन और सुरक्षा से समझौता नहीं

कलेक्टर जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आवागमन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण एवं मरम्मत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मौके पर अधिकारियों से ली कार्य की जानकारी

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी जीएस सोरी, उप अभियंता शेषलाल गावडे तथा ठेकेदार राहुल कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और आवश्यक सुधार कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button