नारायणपुर

रक्तदान के ‘मददगार’ डे नारायण बघेल का सम्मान

सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने प्रशंसा पत्र देकर सराहा, आपातकाल में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदाता जुटाने में निभा रहे अहम भूमिका

नारायणपुर। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के प्रयासों को जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने सराहा है। समाजसेवी एवं पत्रकार डे नारायण बघेल को जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान के दौरान सिविल सर्जन डॉ. भोयर ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं है। अस्पताल में गंभीर मरीज, गर्भवती महिला अथवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर डे नारायण बघेल सक्रिय होकर रक्तदाताओं से संपर्क करते हैं और जरूरतमंद के लिए रक्त की व्यवस्था कराने में सहयोग करते हैं।

एक फोन कॉल पर पहुंचते हैं रक्तदाता

डे नारायण बघेल लंबे समय से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदाताओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। पेशे से पत्रकार होने के साथ वे फ्रीडम कलेक्शन, नारायणपुर के संचालक भी हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की जरूरत सामने आने पर वे रक्तदाताओं से संपर्क कर अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं।

‘सम्मान मेरा नहीं, रक्तदाताओं का’

सम्मान प्राप्त करने के बाद डे नारायण बघेल ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि उन सभी जागरूक रक्तदाताओं का है, जो जरूरत के समय एक फोन कॉल पर दूसरों की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए रक्तदान के इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button