Uncategorized

सीआरपीएफ में खिलाड़ियों के लिए 521 पदों पर भर्ती

हेड कांस्टेबल के 182 और कांस्टेबल के 339 पद, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने खेल कोटा-2026 के तहत मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। हेड कांस्टेबल/जीडी और कांस्टेबल/जीडी के कुल 521 पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हेड कांस्टेबल के 182 पद

खेल कोटा के तहत हेड कांस्टेबल/जीडी के कुल 182 पद हैं। इनमें पुरुषों के लिए 150 और महिलाओं के लिए 32 पद निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 तक वेतन मिलेगा।

कांस्टेबल के 339 पद

वहीं कांस्टेबल/जीडी के कुल 339 पदों पर भर्ती होगी। इनमें पुरुषों के 258 और महिलाओं के 81 पद शामिल हैं। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन निर्धारित है।

12 अक्टूबर से आवेदन, 11 नवंबर अंतिम तिथि

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 11 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार या संशोधन के लिए 12 से 14 नवंबर 2026 तक अवसर दिया जाएगा।

खेलवार रिक्तियों की जानकारी वेबसाइट पर

सीआरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई रिक्तियां अस्थायी हैं और प्रशासनिक कारणों से भर्ती प्रक्रिया के दौरान इनमें बदलाव किया जा सकता है। विभिन्न खेल एवं इवेंट के अनुसार पदों का विस्तृत विवरण आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। अभ्यर्थी आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी शर्तों को जरूर देखें।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी किसी बदलाव या शुद्धिपत्र की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर जारी होगी।

हेल्पलाइन: 011-26160255
विज्ञापन जारी: 17 सितंबर 2026
जारीकर्ता: प्रशांत डार, डीआईजी (भर्ती निदेशालय), सीआरपीएफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button