
थाना बेनूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश
नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर एवं एसडीओपी बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बेनूर पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना बेनूर में प्रार्थिया श्रीमती सन्नो पोटाई पति स्व. गिंजरू पोटाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी डोंडीपारा, बेनूर की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/2026, धारा 137(2), 64, 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी जयत राम वड्डे पिता खंडू राम वड्डे, उम्र 23 वर्ष, निवासी कोटगांव, थाना बेनूर, जिला नारायणपुर द्वारा नाबालिग पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।
मामला दर्ज होने के बाद थाना बेनूर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी जयत राम वड्डे को दिनांक 12.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
नारायणपुर पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।