छत्तीसगढ़ में 18 IPS अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 18 IPS अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। 9 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नारायणपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अजय कुमार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SIB) बनाया गया है। वहीं, ASP अक्षय प्रमोद सबद्रा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) की जिम्मेदारी दी गई है।
रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त रहे इशु अग्रवाल को ASP नारायणपुर बनाया गया है। कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक रहे विमल कुमार पाठक की भी ASP नारायणपुर के पद पर पदस्थापना की गई है।
इसके अलावा, बीजापुर में ASP रहे झा अमनकुमार सनाकुमार को पुलिस अधीक्षक (SIA), पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सुकमा में पदस्थ रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी बनाया गया है। जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक धात्रे सुमितकुमार दत्ताहारी को ASP कांकेर बनाया गया है।
आदेश में अन्य अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। इनमें मयंक मिश्रा को ASP सुकमा, वैशाली जैन को ASP जगदलपुर, हर्षित मेहर को ASP कोंडागांव और राहुल बंसल को ASP बीजापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आकाश श्री श्रीमाल, आकाश कुमार शुक्ला और रविंद्र कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन के आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के तहत कार्यभार संभालना होगा।



