नारायणपुर

ओरछा में सेवा संकल्प शिविर, 237 मरीजों को मिला उपचार

मलेरिया से लेकर एनीमिया, मधुमेह और सिकल सेल तक की जांच; 19 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच

नारायणपुर, 02 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 237 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विभिन्न जांचें कर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर में 169 मलेरिया जांच की गईं, जिनमें 41 पीएफ और 7 पीवी पॉजिटिव मिले। वहीं 146 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच में 39 का स्तर कम पाया गया। 138 रक्त शर्करा जांच में 6 लोगों का स्तर अधिक मिला। उच्च रक्तचाप और सिकल सेल की जांच के दौरान भी प्रभावित मरीजों की पहचान कर आवश्यक उपचार दिया गया।

गर्भवती महिलाओं की भी हुई जांच

महिला स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 19 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इसके साथ ही आंखों और दांतों की जांच, क्षय रोग के लिए बलगम नमूना संग्रह तथा एचआईवी, हेपेटाइटिस, डेंगू और टाइफाइड की जांच भी की गई।

लिवर, किडनी और थायरॉइड की जांच भी

शिविर में लिवर, किडनी और थायरॉइड सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचों की सुविधा भी दी गई। बीमारी की पहचान होने पर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ आगे की स्वास्थ्य देखभाल से जोड़ा गया। जरूरत के अनुसार मरीजों की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

शिविर के दौरान दो हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। एक ही स्थान पर विभिन्न जांच और उपचार की सुविधा मिलने से ओरछा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button