जगदलपुर

बाढ़ में SBI बना सहारा, 200 परिवारों तक पहुंची राहत

कोड़ेबेड़ा, डोंगाघाट और महादेव घाट में बांटी खाद्य व दैनिक उपयोग की सामग्री

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने राहत अभियान चलाकर 200 परिवारों तक खाद्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री पहुंचाई। SBI के मुख्य महाप्रबंधक के बस्तर दौरे के दौरान क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, जगदलपुर ने CSR के तहत यह पहल की।

राहत सामग्री का वितरण लोहंडीगुड़ा के कोड़ेबेड़ा तथा जगदलपुर के डोंगाघाट और महादेव घाट में किया गया। जरूरतमंद परिवारों को 200 पैकेट दिए गए, जिनमें खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

मुश्किल घड़ी में परिवारों से किया संवाद

बैंक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राहत मिलने पर स्थानीय लोगों ने बैंक के प्रति आभार जताया।

अभियान में बैंक के क्षेत्रीय एवं शाखा स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। SBI की यह पहल आपदा प्रभावित परिवारों तक संस्थागत सहयोग पहुंचाने के प्रयास के रूप में सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button