नारायणपुरक्राइम

कोहकामेटा में अवैध हथियार निर्माण का खुलासा, दो भाई गिरफ्तार

पुलिस ने चार जिंदा भरमार बंदूकें कीं बरामद, हथियार बनाने की सामग्री भी मिली; आरोपियों से पूछताछ जारी…

नारायणपुर। कोहकामेटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के मामले का खुलासा करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो भाई कथित रूप से भरमार बंदूक सहित अन्य हथियार तैयार कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने चार जिंदा भरमार बंदूकें बरामद कीं। इसके साथ ही भरमार हथियार तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी है। बरामद हथियारों और सामग्री को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कोहकामेटा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां हथियार मिलने के बाद दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया।

हथियार किस मकसद से बनाए जा रहे थे, जांच जारी

मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों द्वारा इन हथियारों का निर्माण किस उद्देश्य से किया जा रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियारों का कहीं किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल तो नहीं किया गया है तथा हथियार निर्माण से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं।

एडिशनल एसपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बरामद हथियारों के संबंध में सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button