नारायणपुर

गरबा महोत्सव में नारायणपुर प्रेस क्लब का सम्मान, पत्रकारों को मिला मुख्य अतिथि का गौरव

परिसर ग्राउंड में देर रात तक गरबा की धूम; आयोजक जैकी कश्यप ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया पत्रकारों का स्वागत

नारायणपुर, 14 अक्टूबर। शहर के परिसर ग्राउंड में आयोजित गरबा महोत्सव में इस बार पत्रकारिता जगत को विशेष सम्मान दिया गया। आयोजन समिति ने नारायणपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक उत्सव के बीच पत्रकारों को मिले इस सम्मान ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

जैकी कश्यप ने पत्रकारों का किया स्वागत

गरबा महोत्सव के आयोजक जैकी कश्यप ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नारायणपुर के विकास, संस्कृति और सामाजिक आयोजनों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रेस क्लब की भूमिका सराहनीय है। पत्रकार समाज की गतिविधियों को सामने लाने के साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी व्यापक मंच प्रदान करते हैं। इसी योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए पत्रकारों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने जताया आभार

प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद पोटाई ने आयोजक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन जिले की एकता, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। गरबा जैसे उत्सव लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं।

देर रात तक थिरके गरबा प्रेमी

महोत्सव में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद पोटाई के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, हर्षोत्तम सिंह और राजा चंद्राकर सहित प्रेस क्लब के सदस्य शामिल हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे और देर रात तक गरबा नृत्य का आनंद लिया। परिसर ग्राउंड में उत्साह और उल्लास के बीच आयोजित इस महोत्सव ने शहर के सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button