ब्रेकिंग: छोटेडोंगर में चोरों का आतंक, किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी
देर रात रतन दत्ता किराना स्टोर को बनाया निशाना, मौके पर पहुंची पुलिस; आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी

(संतोष मजूमदार) छोटेडोंगर। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच देर रात चोरों ने रतन दत्ता किराना स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़ दिया और सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास की दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लगातार सक्रिय हैं चोर, व्यापारियों में बढ़ी चिंता
स्थानीय लोगों के अनुसार छोटेडोंगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। देर रात दुकान का ताला टूटने की घटना के बाद व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चोरी में क्या-क्या सामान एवं कितनी राशि ले जाई गई है, इसका वास्तविक आकलन दुकान संचालक द्वारा जांच के बाद किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।



