नारायणपुर

सेवानिवृत्त उइके को कलेक्टर ने सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र

शाल-श्रीफल से सम्मानित कर कलेक्टर नम्रता जैन ने दी स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

नारायणपुर। कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जनपद पंचायत नारायणपुर में पदस्थ सहायक विकास विस्तार अधिकारी हिम्मत सिंह उइके को सेवानिवृत्ति पर पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ) सौंपा। उइके 30 सितंबर को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं।

कलेक्टर ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का नया चरण है। कलेक्टर ने उइके को पेंशन राशि का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button