संवाद और समन्वय को नई धार देगी प्रेस क्लब की नई टीम
मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर नम्रता जैन व एसपी संदीप पटेल से की सौजन्य मुलाकात

नारायणपुर। नारायणपुर प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी ने पदभार संभालने के बाद जिले में संवाद और समन्वय की पहल शुरू कर दी है। क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक केदार कश्यप, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल और जिला जनसंपर्क अधिकारी संतकुमार कच्छप से सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान नई कार्यकारिणी की सूची सौंपने के साथ पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार कल्याण, जनहित और प्रशासन-मीडिया समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री कश्यप ने नई टीम को बधाई देते हुए पत्रकार हितों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर जैन के साथ जिले के विकास एवं जनसमस्याओं पर संवाद हुआ, जबकि एसपी पटेल से तथ्यपरक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा की गई। डीपीआरओ कच्छप से भी सूचनाओं के सुचारू प्रवाह को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

प्रेस क्लब ने कहा कि संगठन पत्रकारों की एकजुटता के साथ जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाने और जिम्मेदार पत्रकारिता को मजबूत करने के लिए कार्य करेगा।

नई कार्यकारिणी: अध्यक्ष प्रमोद पोटाई, उपाध्यक्ष अशफाक अहमद, सचिव हेमंत संचेती, सहसचिव विशाल चौहान और कोषाध्यक्ष डिगेश जैन।
मुलाकात में कैलाश सोनी, आकाश सिंह, रवि देवांगन, लक्ष्मी नारायण चंद्राकर, अनूप भट्टाचार्य, हर्षोत्तम सिंह, सुदीप झा व अतुल नेताम सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।