नारायणपुर

GST-2 सुधार से हर घर हुआ खुशहाल : केदार कश्यप

GST-2 सुधार से हर घर हुआ खुशहाल : केदार कश्यप

नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार के प्रयासों से समृद्धि और खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा में GST-2 सुधार को एक क्रांतिकारी कदम बताया।

उन्होंने कहा कि GST-2 सुधार से कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता आई है, जिससे छोटे व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिली है। अब कारोबारी अपने व्यवसाय को और मजबूती के साथ आगे बढ़ा पा रहे हैं।

कश्यप ने बताया कि इस सुधार का सीधा लाभ आम परिवारों तक पहुंचा है। बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें और स्टेशनरी सस्ती हुई हैं, वहीं घरेलू आवश्यकताओं पर भी खर्च कम हुआ है। इससे हर घर का आर्थिक बोझ हल्का हुआ है और परिवारों की खुशहाली बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए गरीब, मध्यम वर्ग और व्यापारियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। “नारायणपुर सहित पूरे प्रदेश में हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि GST-2 सुधार का लाभ हर तबके तक पहुंचे और हर परिवार खुशहाल बने,” कश्यप ने कहा।

मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे सरकार की इन पहलों का समर्थन करें और आर्थिक जागरूकता बढ़ाकर विकास में सहभागी बनें। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की इस पहल ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी है और आने वाला समय प्रदेश के लिए और भी उज्ज्वल होगा।

कश्यप ने जोर देकर कहा — “GST-2 सुधार केवल कर प्रणाली का बदलाव नहीं है, बल्कि यह हर घर के सपनों को पूरा करने और खुशहाली का आधार है।”

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page