नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ से अजजा शासकीय सेवक संघ ने की सौजन्य भेंट
संघ के सदस्यों ने किया स्वागत, जिले की गतिविधियों से कराया अवगत; सीईओ ठाकुर ने टीम भावना से काम करने का किया आह्वान

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, जिला नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर से सौजन्य भेंट की। संघ के सदस्यों ने सीईओ ठाकुर का नारायणपुर जिले में स्वागत करते हुए जिले में संघ की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
जिले के विकास में सहभागिता का भरोसा
सौजन्य मुलाकात के दौरान संघ के सदस्यों ने जिले में की जा रही गतिविधियों से सीईओ को अवगत कराया तथा आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन भी मांगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ठाकुर ने जिले के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए सभी शासकीय कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय के माध्यम से जिले के विकास को और गति दी जा सकती है। कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता को विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर संत कुमार कच्छप, डॉ. दीपेश रावटे, कन्हैया उइके, सीएल सुधाकर, अमरसिंह नाग, शिवराम नेताम, मंगलूराम उसेंडी, मुकेश नाग, अमेरिका फांफरे, हेमलता नाग सहित संघ के अन्य सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में परिचय और जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।