नारायणपुर

नारायणपुर: हाईवा चालक ललित कुमार ठाकुर की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच शुरू

नारायणपुर: हाईवा चालक ललित कुमार ठाकुर की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस जांच शुरू…

नारायणपुर, 06 अप्रैल 2025: जिले के अन्दरूनी माड़ क्षेत्र में बासिंग पुलिया के नीचे हाईवा चालक ललित कुमार ठाकुर का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक ललित कुमार ठाकुर पिछले दो दिनों से अपने घर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद उसके साथी चालक उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ललित कुमार ठाकुर के सिर और कमर में चोटें आई थीं, जिससे उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

मृतक ललित कुमार ठाकुर, जिनकी उम्र लगभग 39 वर्ष थी, ग्राम सिरभाटा सिकोसा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के निवासी थे। वह श्री मंयक उपाध्याय कंस्ट्रक्शन के तहत काम कर रहे थे और 02 अप्रैल 2025 को घर जाने के लिए छुट्टी लेकर बासिंग कैम्प के पास अपना हाईवा खड़ा करके पैदल कुन्दला जा रहे थे। 03 अप्रैल 2025 से उनका कोई पता नहीं चला था, और 06 अप्रैल 2025 को उनका शव बासिंग पुलिया के पास मिला।

कोहकामेटा थाना में मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल नारायणपुर में किया जाएगा, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक की मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह घटना थाना कोहकामेटा क्षेत्र की है, और पुलिस इस संदिग्ध मौत के मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page