नारायणपुर

“नशे को कहो ना, भविष्य को कहो हां” : नारायणपुर में हजारों विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर चला जागरूकता अभियान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मांडवी व नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल ने दिलाई शपथ, युवाओं से नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान

नारायणपुर, 06 अगस्त। समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने और युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू हो गया है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर बुधवार को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में आयोजित नशामुक्त जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया, बल्कि समाज को भी नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मांडवी एवं नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बर्बाद करता है। युवाओं को इस बुराई से दूर रहकर अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने धूम्रपान, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर गंभीर असर डालती है।

विशेषज्ञों ने यह भी जानकारी दी कि नशे की लत से पीड़ित लोगों के उपचार और पुनर्वास के लिए संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में परामर्श, उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अपील की कि यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो उसे छिपाने के बजाय उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्र पहुंचाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ ली। वक्ताओं ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन का मानना है कि विद्यालय स्तर पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं में नशे के प्रति नकारात्मक सोच विकसित होगी और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी मजबूत होगी। इसी उद्देश्य से जिले में आगे भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नशामुक्ति अभियान का संदेश

  • विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ।
  • धूम्रपान, शराब और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की दी जानकारी।
  • नशा मुक्ति केंद्रों में उपलब्ध उपचार एवं परामर्श सेवाओं से कराया गया अवगत।
  • युवाओं से स्वयं जागरूक बनने और समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान।
  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page