नारायणपुर

राजमाता जीजाबाई ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल ने सिक्किम को, हरियाणा ने पंजाब को हराया

नारायणपुर, 17 दिसंबर 2024: राजमाता जीजाबाई सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार, 17 दिसंबर को पश्चिम बंगाल ने सिक्किम को 4-0 से हराया। मैच के शुरूआत में ही पश्चिम बंगाल की सुमित्रा मराण्डी ने 6वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रिम्पा हालदार ने 35, 40 और 59वें मिनट में तीन गोल दागकर अपनी टीम को 4-0 से जीत दिलाई। रिम्पा हालदार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वहीं, दूसरे मैच में हरियाणा ने पंजाब को 5-0 से मात दी और लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। पहले हाफ में हरियाणा की आरती ने 8वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि पूजा ने 10वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में पूजा ने 59वें मिनट में तीसरा गोल किया, फिर निकिता ने 70वें मिनट और नेहा ने 87वें मिनट में गोल कर स्कोर 5-0 किया। हरियाणा की पूजा को 2 गोल करने के कारण प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Oplus_131072
Oplus_131072

आगे का कार्यक्रम: 18 दिसंबर को सुबह महाराष्ट्र और झारखंड के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि दोपहर में मणिपुर और तमिलनाडु के बीच दूसरा मैच होगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page