आदिवासी छात्र के आत्महत्या मामले में अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर, 27 नवंबर 2024 – बालक बुनियादी छात्रावास गरांजी नारायणपुर में कक्षा 11वीं के आदिवासी छात्र योगेश वट्टी द्वारा 12 नवंबर 2024 को आत्महत्या किए जाने के मामले में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने 26 नवंबर को जिला कलेक्टर बिपिन मांझी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष अशोक उसेंडी ने बताया कि छात्र योगेश वट्टी की आत्महत्या पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। संघ ने इस मामले में गंभीर और पारदर्शी जांच की आवश्यकता जताई है ताकि दोषियों को सजा मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के महासचिव भागेश्वर पात्र, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया उइके, इन्द्रप्रसाद बघेल, ईश्वर कश्यप, अभिमन्यु पात्र, माधव पात्र, प्रकाश चन्द्र मरावी, मंगलराम देहारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।




