63 किसानों को मिला दलहन बीज का लाभ
ओरछा विकासखंड में उड़द-अरहर के मिनीकिट निःशुल्क, मूंग के बीज 50% अनुदान पर वितरित

नारायणपुर। खरीफ सीजन में दलहन उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से ओरछा विकासखंड के कोहकामेटा क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 63 किसानों को उड़द एवं अरहर के मिनीकिट निःशुल्क तथा मूंग के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने किसानों को बीज वितरित करते हुए शासन की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्नत बीजों के उपयोग से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के तहत ग्राम मुरनार, कोहकामेटा एवं सरगीपाल के किसानों को दलहन फसल के बीज उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जी.एस. भोयर एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संदीप कुमार ध्रुव ने किसानों को दलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती, बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन और बेहतर उत्पादन के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने शासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे खेती के लिए उपयोगी बताया।




