नारायणपुर

कलेक्टर ने संविधान दिवस पर अधिकारियों को दिलाई शपथ

नारायणपुर, 26 नवम्बर 2024: कलेक्टर बिपिन मांझी ने आज संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों को भारत के संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया।

कलेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया गया था, जो देश के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हुआ। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान को बनाने में कई वर्षों का समय और मेहनत लगी, और इसे बनाने की प्रक्रिया में 200 सदस्य शामिल थे। इस ऐतिहासिक प्रक्रिया की अध्यक्षता डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने की, जिनके नेतृत्व में हमारा संविधान तैयार हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान न केवल एक कानून है, बल्कि यह समाज के सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को समाहित करता है, जिससे राष्ट्र निर्माण का सपना साकार हो सका है। साथ ही, यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एस.डी.एम. अभयजीत मंडावी, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुमित गर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी डॉ. राजेन्द्र सिंह, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर, कार्यक्रम अधिकारी रविकांत ध्रुवे, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page