नारायणपुर

सेवानिवृत्ति के दिन मिला पेंशन प्राधिकार पत्र, सम्मान के साथ हुई विदाई

कलेक्टर नम्रता जैन ने दो शासकीय सेवकों को सौंपे पेंशन दस्तावेज, पेंशन राशि का सदुपयोग कर स्वस्थ एवं सुखद जीवन बिताने की दी सलाह

नारायणपुर, 01 जुलाई। जिले में सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को सम्मानजनक विदाई देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर नम्रता जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्षों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन जीवनभर की सेवा का सम्मान है। इसका सदुपयोग करते हुए वे अपने परिवार और समाज के साथ स्वस्थ एवं संतुलित जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन संबंधी सभी औपचारिकताओं का लाभ समय पर मिल सके।

30 जून 2026 को अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में पदस्थ पीटीआई फारुख अहमद खान तथा पशु चिकित्सा विभाग नारायणपुर के ड्रेसर कंवल देव चूरपाल को कलेक्टर ने सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन प्राधिकार पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने दोनों कर्मचारियों के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.के. पड़ौती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page