छत्तीसगढ़

भारत की अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान बनीं राजनांदगांव की महक नरवासे

श्रीलंका दौरे में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, हलबा समाज में खुशी की लहर

नारायणपुर/राजनांदगांव, 13 जून। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर कु. महक नरवासे को भारत की महिला अंडर-19 टी-20 एवं वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर हलबा समाज सहित प्रदेशभर में हर्ष का माहौल है। आगामी अंडर-19 वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में वह श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महक नरवासे, पिता श्री राधेश्याम नरवासे की पुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल प्रतिभा का परिणाम मानी जा रही है। उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे हलबा समाज, राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा का प्रतीक

महक की इस उपलब्धि को समाज ने बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा है कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि से समाज की युवतियों में आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

हल्बा समाज नारायणपुर ने दी शुभकामनाएं

हल्बा समाज नारायणपुर के संरक्षक सदाराम ठाकुर, अध्यक्ष भोला राम बघेल, श्री धनेलिया, श्री भोयर, श्री शंभूनाथ देहारी, अमरसिंह नाग, पूरन सिंह देहारी, घनश्याम पात्र, श्रीमती वेदवती पात्र सहित अखिल भारतीय हलबा समाज के समस्त सदस्यों ने महक नरवासे को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

समाजजनों ने विश्वास जताया कि महक श्रीलंका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का सम्मान बढ़ाने के साथ ही समाज और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएंगी।

समाज ने कहा— नई ऊंचाइयों को छुएं महक

समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महक नरवासे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाती रहें। उनके चयन से हलबा समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page