नारायणपुर

खेतों से गांवों तक कृषि ज्ञान पहुंचाने का संदेश, RAWE ओरिएंटेशन में विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

युवा महोत्सव के प्रशस्ति पत्र और NSS बी प्रमाणपत्र वितरित, किसानों की समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान पर जोर

नारायणपुर। लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत ओरिएंटेशन आयोजित किया गया। अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्रामीण कृषि की व्यावहारिक जानकारी, किसानों की समस्याओं को समझने और वैज्ञानिक तकनीकों के प्रसार के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. नशीने ने कहा कि कृषि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ किसानों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. होमेंद्र सिवाना और डॉ. विवेक विश्वकर्मा ने नवीन कृषि तकनीकों, ग्रामीण संसाधनों और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. उमा ने महिला किसानों की भागीदारी, जबकि श्रीमती सोमा बंच्छोर ने ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद और सहयोग पर जोर दिया। डॉ. पुष्पराज दीवान ने NSS के माध्यम से नेतृत्व, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने की बात कही।

इस अवसर पर युवा महोत्सव में सहभागिता एवं उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र तथा पात्र विद्यार्थियों को NSS के बी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृषि शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button