नारायणपुर

12 वर्षों में बढ़ा भारत का मान, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास की नींव

मोदी सरकार के कार्यकाल को प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने बताया सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम काल

नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार से बस्तर में लौटी शांति, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से बढ़ा देश का गौरव

नारायणपुर, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नारायणपुर में आयोजित मीडिया संवाद में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और गरीब कल्याण के स्वर्णिम वर्ष साबित हुए हैं। इन वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल तकनीक, आर्थिक विकास तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है।

तेजी से बढ़ी आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे नेटवर्क, वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा हुई अधिक मजबूत

श्री पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर देश को अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाया है। आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सरकार की दृढ़ नीति के कारण विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव लगातार बढ़ा है।

नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई, बस्तर में लौट रही नई पहचान

नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देशभर में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ प्रभावी और निर्णायक अभियान चलाया गया है। इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ सहित बस्तर अंचल में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की स्थिति में पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कभी नक्सलियों का प्रभाव था, वहां आज सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सुरक्षा बलों के पराक्रम, सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसहभागिता ने नक्सलवाद की कमर तोड़ने का काम किया है तथा बस्तर अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बनकर उभर रहा है।

सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मिली नई दिशा

शिवनारायण पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के साथ-साथ देशवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्यों ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने वाला एक शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है और देश का गौरव निरंतर बढ़ रहा है।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प सामूहिक संकल्प : पांडेय

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। मजबूत सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी, गरीबों को आवास एवं भोजन की गारंटी, किसानों का सशक्तिकरण, धार्मिक आस्था का सम्मान तथा विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

ये रहे मौजूद

मीडिया संवाद के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुदीप कुमार झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page