नारायणपुर

अन्न-सहायता एप से अब घर बैठे मोबाइल नंबर सीडिंग की सुविधा

राशनकार्डधारी ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण से भी प्राप्त कर सकेंगे खाद्यान्न

नारायणपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब ई-पॉस मशीन के साथ-साथ “अन्न-सहायता” एप के माध्यम से भी मोबाइल नंबर सीडिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत हितग्राही घर बैठे आसानी से अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर दर्ज एवं अपडेट कर सकेंगे।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर सीडिंग के लिए हितग्राहियों को व्हाट्सएप पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर के अंतिम चार अंक एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी दर्ज करने के बाद संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करते ही मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक पंजीकृत होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगी।

विभाग के अनुसार मोबाइल नंबर सीडिंग होने के बाद हितग्राही राशन वितरण के दौरान बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ-साथ ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के जरिए भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। इससे नेटवर्क अथवा बायोमेट्रिक संबंधी समस्या होने पर भी राशन प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

खाद्य विभाग ने सभी राशनकार्डधारियों से जल्द से जल्द मोबाइल नंबर सीड कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का कहना है कि इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी, सरल एवं सुगम बन सकेगी।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page