नारायणपुर

रामनवमी पर बड़ा तोहफा: पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल पर एक्साइज खत्म, आम जनता को महंगाई से राहत

नारायणपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। इस फैसले का छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पेट्रोल पर ₹10 की कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर ₹3 करना और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त करना आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई का बोझ झेल रहे परिवारों को राहत मिलेगी और दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी कमी आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि परिवहन लागत कम होने से बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जिसका लाभ किसानों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद केंद्र सरकार का यह कदम उसकी संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।

कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है। यह निर्णय न केवल आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रभावी साबित होगा।

वन मंत्री ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी निर्णय लेकर केंद्र सरकार देशवासियों को राहत प्रदान करती रहेगी। उन्होंने इस फैसले को सरकार की दूरदर्शिता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page