खेल

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए नारायणपुर के 23 एथलीट रवाना

नारायणपुर। जिले के प्रतिभाशाली एथलीटों ने एक बार फिर नारायणपुर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करने की तैयारी कर ली है। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन, नारायणपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में चयनित 23 एथलीटों का दल आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। दल को खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं संघ पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन नारायणपुर द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के आयोजकों को आधिकारिक पत्र प्रेषित कर एथलेटिक्स खिलाड़ियों की सूची भेजी गई थी, जिसके आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पत्र के अनुसार खिलाड़ी 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 5 व 10 किलोमीटर दौड़, पैदल चाल, लंबी कूद, भाला फेंक सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तस्वीरों में खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ खेल सामग्री एवं बैग लेकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होते नजर आ रहे हैं। संघ अध्यक्ष गौतम एस गोलछा ने कहा कि नारायणपुर जैसे आदिवासी बहुल और दूरस्थ जिले से खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में चयन होना गौरव की बात है। इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विदाई अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और जिले की गरिमा बनाए रखने की अपील करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page