नारायणपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आम जनता की समस्याएँ त्वरित समाधान का ग्रामीणों को दिलाया भरोसा

नारायणपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान कई ग्रामीणों ने रोजगार, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, शाला केंद्र, पेंशन, भूमि विवाद, वेतन भुगतान, पेयजल व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

इन प्रमुख आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश

  • फुलेश्वरी बघेल (ग्राम गौरवंड) — रोजगार उपलब्ध कराने की मांग
  • ग्राम पंचायत हिकुल — प्राथमिक शाला केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र खोलने तथा सोलर ड्यूल पंप स्वीकृति
  • पुष्पादानी, एड़का रोड बखरूपारा — पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी एवं एरियर समाधान
  • दुष्यंत कुमार बंजारे, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय — शासकीय आवास की मरम्मत
  • हेमंत साहू, ग्राम तेलसी — 40 वर्ष से काबिज भूमि के फर्जी पट्टे की जांच एवं निरस्तीकरण
  • ग्राम कोटेनार — सड़क निर्माण की मांग
  • ग्राम पंचायत नेडनार — सड़क निर्माण कार्य
  • ग्राम बोरण्ड — हैंडपंप खनन
  • ग्राम पंचायत हान्दावाड़ा — सड़क निर्माण एवं आंगनबाड़ी केंद्र खोलने
  • ग्राम गोहड़ा — स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान, स्कूल भवन एवं पशु चिकित्सा भूमि से संबंधित मांगें
  • ग्राम पंचायत बाकुलवाही — सीसी सड़क स्वीकृति
  • ग्राम कुंदाडी — आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित मांग
  • मंगलराम गावड़े (ओरछा) — जून से सितंबर 2025 तक का लंबित मासिक वेतन
  • ग्राम पंचायत रायनार — धान पंजीयन न होने की समस्या
  • ग्राम पंचायत ताड़ोपाल — खड़कागांव–गोमटेपारा हेतु द्वितीय श्रेणी सड़क स्वीकृति
  • जुगुल कोर्राम (आतरगांव) एवं राजेश कुमार पटेल (महिमा गवाड़ी) — लंबित राशि भुगतान
  • पार्षद प्रवीण जैन (माड़ीन देवी वार्ड) — जिले में रेत खदान आबंटन न होने से शासकीय निर्माण कार्यों में बाधा तथा अनुचित पेनाल्टी रोकने की मांग

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सभी 20 प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया और उपस्थित ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का उचित एवं समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page