नारायणपुर जिले में अक्टूबर माह भर चलित थाना का संचालन, जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

नारायणपुर जिले में अक्टूबर माह भर चलित थाना का संचालन, जनता को मिलेगा त्वरित न्याय…
नारायणपुर। नक्सल उन्मूलन और अपराधों की रोकथाम के साथ ही आम जनता को सुरक्षा और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने अक्टूबर माह भर चलित थाना (Mobile Police Station) अभियान शुरू किया है। यह अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलेगा।

इस अवधि में चलित थाना न केवल साइबर अपराध, यातायात नियमों, अभिव्यक्ति एप, अपराध की रोकथाम और नक्सल उन्मूलन पर जागरूकता फैलाएगा, बल्कि नागरिकों की शिकायतें मौके पर दर्ज कर उनका शीघ्र निराकरण भी करेगा।
पुलिस अधीक्षक भा.पु.से. रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भा.पु.से. अक्षय साबद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) भा.पु.से. अजय कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आम नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करें।
चलित थाना (Mobile Police Station) का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
- 1 अक्टूबर, बुधवार – थाना ओरछा : ओरछा-खास (बाजार दिन)
- 3 अक्टूबर, शुक्रवार – थाना धौड़ाई : धौड़ाई-खास
- 4 अक्टूबर, शनिवार – थाना बेनूर : बेनूर-खास
- 5 अक्टूबर, रविवार – थाना ओरछा : रायनार
- 6 अक्टूबर, सोमवार – पुलिस सहायक केन्द्र कोकोड़ी : बनजुगानी
- 7 अक्टूबर, मंगलवार – थाना एड़का : एड़का-खास
- 8 अक्टूबर, बुधवार – थाना नारायणपुर : बुधवारी बाजार नारायणपुर
- 9 अक्टूबर, गुरुवार – थाना फरसगांव : फरसगांव-खास
- 10 अक्टूबर, शुक्रवार – थाना एड़का : आमासरा
- 11 अक्टूबर, शनिवार – थाना कुकड़ाझोर : बम्हनी
- 12 अक्टूबर, रविवार – थाना धौड़ाई : सुलेंगा
- 13 अक्टूबर, सोमवार – थाना बेनूर : रेमावण्ड
- 14 अक्टूबर, मंगलवार – थाना झाराघाटी : झाराघाटी-खास
- 15 अक्टूबर, बुधवार – थाना कोहकामेटा : कस्तूरमेटा
- 16 अक्टूबर, गुरुवार – थाना नारायणपुर : गढ़बेंगाल
- 17 अक्टूबर, शुक्रवार – थाना भरण्डा : बिंजली
- 18 अक्टूबर, शनिवार – थाना कुरुषनार : कुरुषनार-खास
- 22 अक्टूबर, बुधवार – थाना कुकड़ाझोर : कुकड़ाझोर
- 23 अक्टूबर, गुरुवार – थाना छोटेडोंगर : छोटेडोंगर-खास
- 24 अक्टूबर, शुक्रवार – थाना कोहकामेटा : कोहकामेटा-खास
- 25 अक्टूबर, शनिवार – थाना कुरुषनार : धनोरा / कुरुषनार-खास
- 27 अक्टूबर, सोमवार – थाना झाराघाटी : महिमागवाड़ी
- 28 अक्टूबर, मंगलवार – थाना सोनपुर : कस्तुरमेटा / सोनपुर-खास
- 29 अक्टूबर, बुधवार – थाना बेनूर : गोहड़ा
- 30 अक्टूबर, गुरुवार – थाना भरण्डा : करलखा
- 31 अक्टूबर, शुक्रवार – पुलिस सहायक केन्द्र कुतुल : कुतुल (बाजार दिन)
- इस अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पुलिस की पहुँच बढ़ेगी और नागरिकों को सीधे चलित थाने में शिकायत दर्ज करने का अवसर मिलेगा। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इससे नक्सल उन्मूलन के प्रयासों को गति मिलेगी और जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।




