नारायणपुर के खिलाड़ियों का जलवा, ताइक्वांडो स्कूल गेम्स में जीते 30 मेडल

नारायणपुर के खिलाड़ियों का जलवा, ताइक्वांडो स्कूल गेम्स में जीते 30 मेडल
नारायणपुर। 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 4 सितंबर तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में किया गया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में बस्तर जोन के खिलाड़ी शामिल हुए। ताइक्वांडो में बस्तर जोन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 मेडल अपने नाम किए।

इस प्रतियोगिता में बस्तर जोन से जनरल मैनेजर के रूप में राजकुमार लुनिया और कोच बलराम पूरी मौजूद थे। खास बात यह रही कि नारायणपुर के खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता में साफ झलका। अब तक नारायणपुर के खिलाड़ी कुल 555 मेडल जीत चुके हैं। इस बार भी दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) के लिए हुआ है।
गोल्ड मेडल विजेता
अंडर-17 वर्ग में दिव्या कांगे ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-19 वर्ग में मिथिला दुग्गा ने गोल्ड अपने नाम किया।
सिल्वर मेडल विजेता
श्वेता भौमिक, शैली गुप्ता, निखिल साहू, मॅनेल कोर्राम ने रजत पदक प्राप्त किया।
ब्रॉन्ज मेडल विजेता
अजेंद्र नाग, कारन मांडवी, मुहुल दुग्गा, शिवम् नांदरे, तिरुष पटेल, कुशाग्र उसेंडी, गौरव, लिलेश, सागर, चंद्रकांत, मयंक, सुजल, सुमित, राकेश, अभिषेक, सानिया, याचना, कविता, तनु, खुशी, सुलोचना और मनीषा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, विश्वदीपति के प्राचार्य, जोमोन किकबॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी एवं सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




