नारायणपुर

मुंजमेटा सी.ओ.बी. में सिविक एक्शन कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता की पहल

नारायणपुर, 22 मार्च 2025: मुंजमेटा में 22 मार्च को सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) शिविर एवं सामुदायिक सहभागिता और विकास पहल का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 ग्रामीणों और 130 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच रिश्तों में और मजबूती आई।

कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इनमें सिन्टेक्स टैंक, मच्छरदानी, खेलकूद सामग्री, कृषि उपकरण, बर्तन, महिलाओं की स्वच्छता के लिए सैनेटरी पैड, पानी के फिल्टर और स्टेशनरी शामिल थीं।

ग्रीन सेल गतिविधियों के तहत एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। इसके साथ ही, युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वाहिनी स्तर पर कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से 9 तक के छात्रों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी दी गई। इस पहल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसके परिणामस्वरूप मुंजमेटा सी.ओ.बी. में स्थानीय विद्यालय प्रशासन के सहयोग से अगले 10 से 15 दिनों में एमएस ऑफिस के बेसिक प्रशिक्षण की कार्यशाला आयोजित करने की योजना बनाई गई।

संस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए रामकृष्ण मिशन स्कूल के छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में, प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए वाहिनी द्वारा उपहार भेंट किए गए और बच्चों को चप्पलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम का समापन सी.ए.पी. सामग्री के वितरण के साथ हुआ, जिसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिससे सामुदायिक एकता और सद्भाव को बल मिला। यह पहल क्षेत्र में सामुदायिक कल्याण और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page