केदार कश्यप के हाथों होगा रामकृष्ण मिशन आश्रम के किसान मेला का उद्घाटन

केदार कश्यप के हाथों होगा रामकृष्ण मिशन आश्रम के किसान मेला का उद्घाटन…
नारायणपुर, 6 मार्च // प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा आयोजित होने वाले दो दिवसीय किसान मेला में लगभग 6000 किसान भाग लेंगे। इस मेले में विभिन्न जिलों से आए करीब 40 स्टालों के माध्यम से कृषि की नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह 8 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केदार कश्यप, मंत्री, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित होंगे। इसके अतिरिक्त, विशिष्ट अतिथि के रूप में इंद्र प्रसाद बघेल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नारायणपुर, ध्रुब राज सिंह, उप महाप्रबंधक नाबार्ड और प्रतिष्ठा ममगई, कलेक्टर, नारायणपुर जिले की गरिमा बढ़ाएंगे।
समापन समारोह 9 मार्च 2025 को होगा, जिसमें मुख्य अतिथि इंद्र प्रसाद बघेल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नारायणपुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर जिला, तथा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम भी उपस्थित रहेंगे।
रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा स्टालों और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क की गई है। आश्रम के सचिव ने अपील की है कि अधिक से अधिक किसान इस मेले में भाग लें, ताकि वे कृषि की नई तकनीकों से लाभान्वित हो सकें।




