नारायणपुर

माड़ काजे वितना: मिनी मैराथन में युवाओं ने दिखाई धाक

माड़ काजे वितना: मिनी मैराथन में युवाओं ने दिखाई धाक

नारायणपुर, 5 जनवरी 2025: जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त आयोजन में अबूझमाड़ पीस मैराथन 2025 के तहत आयोजित 5 किलोमीटर मिनी मैराथन में क्षेत्रीय युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी कड़ी मेहनत का प्रमाण पेश किया। पुरुष और महिला वर्ग में कुल 10 विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिन्हें 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

Oplus_131072

पुरुष वर्ग के विजेताओं में तिजू पुजारी ने मारी बाजी
मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग का विजेता तिजू पुजारी (सोनपुर) रहे, जिन्होंने 16.27 मिनट में दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर लक्ष्मण पोयाम (ओरछा) रहे, जिन्होंने 16.48 मिनट में दौड़ पूरी की। तीसरे स्थान पर बिरसिंह सलाम (भैसगांव) रहे, जिनका समय 16.51 मिनट रहा। भुनेश्वर यादव (केरलापाल) और रामपत वड्डे (कोरेंडा) क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर रहे।

Oplus_131072

महिला वर्ग में सोनदई गोटा ने जीता पहला स्थान
महिला वर्ग में सोनदई गोटा (नयानार) ने 19.37 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। रीना उइके (कापसी) ने 19.49 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर भूमिका देवांगन (नारायणपुर) रहीं, जिनका समय 20.10 मिनट था। कुंती गोटा (कटुलनार) और हर्षिता नाग (नारायणपुर) क्रमशः चौथे और पांचवे स्थान पर रहीं।

प्रशासन की सराहना
इस आयोजन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने युवा प्रतिभागियों को बधाई दी और उनकी मेहनत तथा खेल भावना की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ता है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।

पुरस्कार वितरण समारोह
विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, साथ ही उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस मिनी मैराथन के सफल आयोजन के लिए स्थानीय समुदाय और प्रतिभागियों की सराहना की गई।

यह आयोजन अबूझमाड़ क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच साबित हुआ।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page