कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

नारायणपुर, 30 दिसम्बर 2024: कलेक्टर श्री बिपिन मांझी ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें अवैध कब्जे की समस्या, जल जीवन मिशन का विस्तार, शैक्षिक भवन निर्माण, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन, और अन्य विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे शामिल थे। कलेक्टर ने इन आवेदनों को गंभीरता से लिया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर के इस प्रयास से ग्रामीणों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली, और उन्होंने कलेक्टर के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के प्रति विश्वास व्यक्त किया।




