नारायणपुर

प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र खोले जाने हेतु संस्था फर्म से 29 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

नारायणपुर, 21 नवम्बर 2024// भारत सरकार एवं उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग द्वारा आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयाँ सस्ती कीमतों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन-औषधी योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत, जिला नारायणपुर के विकासखण्ड नारायणपुर एवं ओरछा में स्व. बद्रीनाथ जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा, और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटेडोंगर में प्रधानमंत्री जन-औषधी केन्द्र खोला जाएगा।

इस हेतु, वे संस्था और फर्म जो प्रधानमंत्री जन-औषधी केन्द्र का संचालन करना चाहती हैं, वे 28 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 नवम्बर 2024 निर्धारित की गई है। नवीन केन्द्र खोलने के लिए भारत सरकार की मार्गदर्शिका, आवेदन पत्र, और पात्रता की शर्तें विभागीय वेबसाइट https://janaushadhi.gov.in से प्राप्त की जा सकती हैं।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page