आम आदमी पार्टी की जाँच टीम ने शासकीय बालक बुनियादी आदर्श छात्रावास में आत्महत्या मामले की जाँच की

नारायणपुर: शासकीय बालक बुनियादी आदर्श छात्रावास में ग्यारहवीं के एक आदिवासी छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आम आदमी पार्टी की जाँच टीम ने आज छात्रावास का दौरा किया। इस टीम का नेतृत्व पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मेहरसिंह वट्टी ने किया।

टीम ने छात्रावास में रह रहे बच्चों से मुलाकात की और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभिन्न पहलुओं पर जाँच की गई। जाँच के बाद रिपोर्ट प्रदेश कमिटी को सौंपी जाएगी, और जल्द ही इस मामले में निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ऐसा विश्वास प्रदेश अध्यक्ष मेहरसिंह वट्टी ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जाँच प्रतिवेदन प्रदेश कमिटी को सौंपने के बाद शीघ्र ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में शामिल अन्य प्रमुख नेताओं में देवलाल नरेटी (प्रदेश उपाध्यक्ष), संतराम सलाम (प्रदेश संगठन मंत्री), नरेंद्र नाग (लोकसभा अध्यक्ष), मानकू पोटाई, रुपधर नेताम, राजू सलाम और किशोर पोयम भी शामिल थे।
आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया है।




