नारायणपुर

फरसगांव में खराब सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, माइंस की गाड़ियों का चक्काजाम

नारायणपुर, 16 अक्टूबर 2024//  नारायणपुर से 25 किलोमीटर दूर ओरछा मार्ग के फरसगांव में महिलाओं ने खराब सड़क के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आमदई माइंस की गाड़ियों को रोक दिया।

ग्रामीणों ने चक्काजाम कर माइंस की सैकड़ों वाहनों को थमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मुख्य सड़क पर माइंस की गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि खराब सड़क के कारण उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क सुधारने की मांग की है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page