नारायणपुर

आदित्य एकेडमी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ से गूंजा परिसर

नारायणपुर। आदित्य एकेडमी बालपन प्ले स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सुबह 7 बजे विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर नरेंद्र मेश्राम एवं प्राचार्या मानसी चौधरी ने भारत माता का पूजन एवं वंदन कर की। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर तिरंगे को नमन किया।

नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

सुबह 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। मंच संचालन निखत परवीन एवं रामेश्वरी यादव ने किया। प्राचार्या मानसी चौधरी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गीत ने पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

वहीं नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, कविताओं और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम और तिरंगे के सम्मान की झलक दिखाई दी।

स्टाफ की मेहनत को सराहा

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की तैयारियों में कुंती, यामिनी, रामेश्वरी, निखत, राजेश्वरी, रिंकी, नूतन, रीनू, राजकुमारी और दिव्या सहित समस्त स्टाफ ने निरंतर मेहनत की।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और सुचारु बनाने में दीपिका, सरिता, जानकू, कुलजीत और मनीष का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page