अटल जी की पुण्यतिथि पर गूंजा ‘अमर रहें’ का जयघोष, प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
नारायणपुर के अटल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि; राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

नारायणपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को नारायणपुर के अटल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा परिसर ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें’ के जयघोष से गूंज उठा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति में सुचिता, संवेदनशीलता, लोकतांत्रिक मर्यादा और राष्ट्रहित की राजनीति के विराट प्रतीक थे। उनके ओजस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भी उनकी ऐतिहासिक भूमिका को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
राजनीति में सुचिता के पर्याय थे अटल
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित प्रेरणादायी यात्रा के रूप में देखा जाता है। विचारों की दृढ़ता के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय राजनीति में विशिष्ट पहचान दिलाई।
उनकी दूरदृष्टि, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच आज भी जनसेवा से जुड़े लोगों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रतिमा पर पुष्पांजलि, राष्ट्रसेवा का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रमशीला नाग, जिला महामंत्री संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, संतनाथ उसेंडी, अनुराग पांडेय, विन्देश पात्र, संजय तिवारी, नरेंद्र मेश्राम, प्रवीण जैन, घुड़ बघेल, ललित पोयाम, संतोष गोटा, कौशल बघेल, अख्तर अली, अनिल खोबरागड़े, हृदय वर्मा, राहुल पटेल, प्रीतेश जैन एवं पिंटू गुप्ता सहित महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता जैन, शांति नेताम, दीपाली नाग एवं खुशबू जैन मौजूद रहे।
सभी ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसमर्पित जीवन को याद किया और उनके आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




