नारायणपुर

कलेक्टोरेट में लहराया तिरंगा, कलेक्टर ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर नम्रता जैन ने किया ध्वजारोहण, महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद गुण्डाधुर को किया नमन

नारायणपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कलेक्टोरेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित पूजनीय महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी और वीर शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और वीर शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए काम करने का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल रहा। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देश के प्रति जिम्मेदारियों की याद भी ताजा कराई।

ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुनील कुमार सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क संत कुमार कच्छप, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page