बीजापुर

‘मन की बात’ से विकसित भारत का मंत्र, बीजापुर में वन मंत्री ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

जैगुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुना • कारगिल वीरों को दी श्रद्धांजलि, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का दिया संदेश • वृक्षारोपण कर हरित छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प

बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैगुर (दरबा) में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और जनभागीदारी का संदेश दिया।

 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। इसका प्रत्येक संस्करण देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार, नवाचार और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस बार के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए युवाओं में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में चल रहे पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, विज्ञान, खेल और जनभागीदारी से जुड़े प्रेरक प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया, जो प्रकृति, मातृत्व और मातृभूमि के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का भी किया उल्लेख

केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली उपलब्धियों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों का भी उल्लेख किया, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयास, प्रकृति संरक्षण, संस्कृति और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।

हरित विकास को नई गति देने का संकल्प

वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन, हरित विकास, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागी बनना चाहिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ बॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page