नारायणपुर

सीजी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 61 निरीक्षकों का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 61 निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। लंबे समय से बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद समेत विभिन्न जिलों में पदस्थापना दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक आवश्यकता तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। तबादला सूची में बस्तर संभाग में लंबे समय से तैनात अधिकारियों के नाम प्रमुखता से शामिल हैं, जिन्हें अब राज्य के अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में शामिल अधिकारियों के नाम एवं नई पदस्थापना।

 

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page