नारायणपुर

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शहर मंडल ने लगाए औषधीय और विलुप्तप्राय प्रजातियों के पौधे

आंवला, रीठा, जामुन, सिंदूर, मौलश्री और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया गया रोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प…

नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा शहर मंडल नारायणपुर ने बुधवार को भाजपा कार्यालय परिसर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में औषधीय एवं विलुप्तप्राय प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंवला, सिंदूर, रीठा, जामुन, गुलमोहर और मौलश्री सहित विभिन्न उपयोगी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए। साथ ही इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य मातृत्व के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से लोगों को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों के औषधीय और पर्यावरणीय महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। आंवला, रीठा और जामुन जैसे पौधों को स्वास्थ्यवर्धक गुणों से युक्त बताया गया, वहीं सिंदूर, मौलश्री और गुलमोहर को जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष भगवती हलदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page