अरविंद अवस्थी सातवीं बार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, नारायणपुर जिला इकाई के सदस्यों ने दी बधाई

नारायणपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी राम साहू एवं राजकुमार यादव की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। चुनाव में अरविंद अवस्थी सातवीं बार लगातार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नई कार्यकारिणी में विश्वदीपक राई को प्रदेश महासचिव, अनिल पवार को कोषाध्यक्ष तथा राजेश मिश्रा को प्रदेश संयोजक चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर हरबंस अरोरा, अब्बास अली, मनोज मिश्रा, मोहन तिवारी, भरत योगी और निर्मल सलूजा को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश सचिव के रूप में रेनू मिश्रा, छगन साहू, दिनेश मिश्रा, मोहन दास मानिकपुरी, विनोद शर्मा और रवि शुक्ला का चयन हुआ है, जबकि सह सचिव के तौर पर भूपेंद्र धर दिवान, हरिश तिवारी और साखन दर्वे नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष ताम्रकार, राज कुमार दरयानी, नूतन गुप्ता, पारस शर्मा, मनमोहन नेताम और अनिल मानिकपुरी शामिल किए गए हैं।
सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रदेश संरक्षक ब्रजेश चौबे एवं प्रदेश सलाहकार राम अवतार तिवारी सहित संगठन के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इधर, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला नारायणपुर के समस्त सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी सहित नव-निर्वाचित सभी प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सुदृढ़ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




