छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा
विभागवार शिकायतों और निराकरण की स्थिति की ले रहे जानकारी, उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सीएम हेल्पलाइन 1076 की राज्य स्तरीय समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में विभागवार प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।
उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, सभी विभागीय सचिव और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए हैं।



