छत्तीसगढ़नारायणपुर

बेसहारा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को मिला सहारा, अपना घर आश्रम रायपुर भेजा

नगरी मेन रोड पर भटक रहा था करीब 45 वर्षीय व्यक्ति, समाजसेवियों ने पहल कर उपचार व देखरेख की कराई व्यवस्था

(शिव प्रधान) धमतरी। नगरी नगर के मेन रोड पर पिछले कुछ समय से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति बेसहारा हालत में भटक रहा था। करीब 45 वर्षीय इस व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए समाजसेवियों ने मानवीय पहल करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रायपुर स्थित अपना घर आश्रम भेजा। आश्रम में अब उसके उपचार के साथ-साथ रहने, भोजन और उचित देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।

समाजसेवियों के अनुसार, नगरी मेन रोड पर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के घूमने की जानकारी मिलने के बाद उसकी मदद के लिए पहल की गई। समाजसेवी रायपुर अपना घर आश्रम के अध्यक्ष सुल्तानिया जी के मार्गदर्शन में किशोर जैन, सन्नी छाजेड़, तीर्थराज साहू, सत्यम भट, खेमराज साहू और बाबन टहलवानी ने सहयोग करते हुए व्यक्ति को रायपुर स्थित अपना घर आश्रम पहुंचाया।

उपचार के साथ मिलेगा परिवार जैसा वातावरण

समाजसेवियों ने बताया कि अपना घर आश्रम में ऐसे बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए उपचार, भोजन, आवास तथा देखरेख की व्यवस्था की जाती है। आश्रम में पहुंचने के बाद व्यक्ति का आवश्यक उपचार कराया जाएगा और उसकी स्थिति में सुधार के लिए नियमित देखभाल की जाएगी।

लगातार कर रहे हैं बेसहारा लोगों की मदद

समाजसेवियों का कहना है कि नगरी क्षेत्र में बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं भटक रहे लोगों की मदद के लिए वे लगातार प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाकर उनके उपचार और भरण-पोषण की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य समाज में उपेक्षित और बेसहारा लोगों को सम्मानजनक जीवन तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है।

समाजसेवियों की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि समाज के कमजोर एवं बेसहारा लोगों की मदद के लिए इसी तरह सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page