नारायणपुर

रंगों में उभरी मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास गाथा

भाजपा महिला मोर्चा की रंगोली प्रतियोगिता में दिखा विकसित भारत का संकल्प, महिलाओं ने कलात्मक अभिव्यक्ति से किया जनकल्याणकारी योजनाओं का चित्रण

(कैलाश सोनी) नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा ने रंगों के माध्यम से विकास की तस्वीर उकेरी। भाजपा जिला कार्यालय नारायणपुर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महिला शक्ति ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों, नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को आकर्षक रंगों में साकार किया।

रंगों में झलकी जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर

प्रतियोगिता में रितु भंडारी, भावना देवांगन, अनामिका भंडारी एवं पूर्वी देवांगन ने संदेशप्रधान और आकर्षक रंगोलियां बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंगोलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विकसित भारत के विजन को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की सराहना की।

‘विकास और सुशासन के स्वर्णिम अध्याय हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष’

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग एवं जिलाध्यक्ष संगीता जैन ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति आज राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण भागीदार बनकर विकसित भारत के संकल्प को नई गति दे रही है।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमिला प्रधान, शहर मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कुरेटी, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल खोबरागड़े, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष दीपाली नाग सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रंगों से सजा संदेश, महिला शक्ति ने किया विकास यात्रा का अभिनंदन

भाजपा महिला मोर्चा के आयोजन में रंगोली केवल कला का माध्यम नहीं रही, बल्कि इसके जरिए केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास भी दिखाई दिया। यह आयोजन महिला शक्ति की रचनात्मक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी बढ़ती भूमिका का प्रतीक बनकर सामने आया।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page