नारायणपुर

आईटीबीपी की ‘कैम्पस टू कॉर्पोरेट’ कार्यशाला सम्पन्न

छात्राओं को रिज्यूमे मेकिंग, एआई टूल्स, पब्लिक स्पीकिंग व करियर काउंसलिंग का दिया प्रशिक्षण

नारायणपुर। महिला आईटीआई कॉलेज, नारायणपुर में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा तीन दिवसीय “कैम्पस टू कॉर्पोरेट” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस की “माड़ मैत्री” पहल तथा आईटीबीपी के “WHAM – Winning Hearts and Minds” अभियान के अंतर्गत किया गया।

कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य के करियर के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण सत्र पूरी तरह गतिविधि आधारित एवं व्यवहारिक रखे गए, जिससे प्रतिभागियों को विषयों की व्यावहारिक समझ मिल सके।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में रिज्यूमे मेकिंग, ई-मेल एटीकेट, पब्लिक स्पीकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स, लिंक्डइन प्रोफाइल मेकिंग, उच्च शिक्षा के लिए इग्नू की जानकारी, करियर काउंसलिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं बॉडी लैंग्वेज जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को “प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट (POSH) एक्ट-2013” के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यशाला के दौरान छात्राओं को मोबाइल फोन एवं आधुनिक तकनीक के सकारात्मक और प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन उप कमांडेंट श्री रजनी कांत सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट श्री राजीव गुप्ता ने किया, जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता द्वितीय-इन-कमांड श्री वी.आर. चंद्रन ने की। कार्यशाला में शामिल छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

महिला आईटीआई कॉलेज परिवार ने आईटीबीपी एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की उपयोगी एवं प्रेरणादायी कार्यशालाओं के आयोजन की उम्मीद जताई है।

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़

अबूझमाड़ लाइव न्यूज़ पक्ष पर विपक्ष पर हर एक पक्ष पर निष्पक्ष बेबाक एवं धारदार पत्रकारिता के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page